Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की गई है। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12/13 जुलाई की रात अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में धर्मवीर निवासी ग्राम थेथकी थाना मंगलौर (हाल निवासी झुग्गी-झोपड़ी रेलवे पटरी ब्रह्मपुरी) के कब्जे से एक कार्रवाई में 36 और दूसरी कार्रवाई में 29 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशी शराब बरामद हुई। इसके अलावा ब्रह्मपुरी निवासी मनीष सिंह के कब्जे से 22 टेट्रा पैक राजीव नगर कॉलोनी ज्वालापुर निवासी सोमपाल के पास से 32 टेट्रा पैक दिल्ली के रोहिणी निवासी तथा वर्तमान में रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में रह रहे भावुक गुलाटी के कब्जे से 38 टेट्रा पैक तथा इंदिरा बस्ती औद्योगिक क्षेत्र निवासी अशोक के कब्जे से 40 टेट्रा पैक माल्टा मार्का अवैध देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा उपनिरीक्षक संजीत कण्डारी कांस्टेबल अमित भट्ट सौरभ नौटियाल भूपेन्द्र सिंह बृजमोहन परविन्द सिंह एवं वीरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp