Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में रुड़की कोतवाली पुलिस ने चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार शेरपुर निवासी रामकुमार सैनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 जुलाई 2026 को मेथाडिस्ट कॉलेज के पास से उनकी बुलेट मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रुड़की ने घटना के खुलासे के लिए उपनिरीक्षक भजराम चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने लगातार सुरागरसी पतारसी सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण तथा मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान 12 जुलाई 2026 को पुलिस ने कलियर नहर पटरी क्षेत्र से कुशिंदर पुत्र स्वर्गीय नरेश कुमार निवासी ग्राम डाडली पोस्ट सिरचांदी थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पूछताछ में घटना में उसके एक अन्य साथी के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी: चोरी की एक बुलेट मोटरसाइकिल। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भजराम चौहान हेड कांस्टेबल अरविंद तथा कांस्टेबल राजेश देवरानी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp