प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों से संबंधित 100 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं। इनमें से 55 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों को त्वरित कार्रवाई एवं समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। जनसुनवाई के दौरान राजस्व भूमि विवाद विद्युत अतिक्रमण जलभराव पेयजल राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं सामने आईं। शिकायतकर्ता राजबीर पुत्र छजमल निवासी ग्राम गंगदासपुर लक्सर ने अपनी भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की। नरेश चौहान ने लालढांग क्षेत्र में बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति की भूमि पर वन गुज्जरों द्वारा किए गए कब्जे को हटाने की मांग की। धर्मेंद्र उपाध्यक्ष ने लालढांग स्थित सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। राधिका इंक्लेव एवं पीताम्बरा इंक्लेव के निवासियों ने मनोहरपुरा बोगला के पास हाईवे एवं सर्विस रोड निर्माण की मांग रखी। अलीपुर दलित बस्ती के निवासियों ने जर्जर विद्युत पोल एवं नीचे लटक रही विद्युत लाइन को बदलने की मांग की जबकि हरजौली जट निवासी नवाबद्दीन ने घर के सामने कूड़ा डालकर जल निकासी बाधित करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है वहां संबंधित विभाग आपसी समन्वय से मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित की जाए ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके। सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए। समीक्षा में पाया गया कि एल-1 स्तर पर 509 तथा एल-2 स्तर पर 157 शिकायतें लंबित हैं। जिलाधिकारी ने 36 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ताओं से फोन पर संपर्क कर समाधान की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरित हरिद्वार अभियान के तहत फरियादियों और मीडिया कर्मियों को बांटे फलदार पौधे हरित हरिद्वार एवं हरेला पर्व अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों एवं मीडिया बंधुओं को फलदार पौधे वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने सभी से पौधों का नियमित संरक्षण एवं संवर्धन करने की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही हरित हरिद्वार अभियान को सफल बनाया जा सकता है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.लालित नारायण मिश्र अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी जिला क्रीड़ा अधिकारी रवींद्र भंडारी जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार स्वजल नोडल अधिकारी चंद्रकांत मणि त्रिपाठी परियोजना अधिकारी उरेडा युद्धवीर सिंह बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।
Spread the love