Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के तहत सोमवार सुबह पौड़ी से श्रद्धालुओं एवं सांस्कृतिक दल को गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को रवाना किया और सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा की सफलता की कामना की। यात्रा के नोडल अधिकारी अनिरुद्ध सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रा दल में जनपद के 42 श्रद्धालु शामिल हैं। इसके अलावा गढ़ कला सांस्कृतिक संस्थान पौड़ी के 20 सदस्यीय सांस्कृतिक दल के कलाकार भी यात्रा में शामिल हुए हैं। यात्रा के दौरान यह सांस्कृतिक दल उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की प्रस्तुति देकर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेगा। इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है बल्कि यह उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देशभर में पहचान दिलाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी यात्रियों से अनुशासन का पालन करने सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करने तथा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp