प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े थाली भेंट की धनराशि में वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच के बाद मंदिर समिति के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को देहरादून स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। मामले की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार 8 जुलाई 2026 को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान ने कोतवाली बद्रीनाथ में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 जुलाई 2026 को श्री बद्रीनाथ मंदिर में थाली भेंट की गणना के दौरान वित्तीय अनियमितता की सूचना मिलने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष के निर्देश पर विभागीय जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में मंदिर समिति के कर्मचारी प्रमोद नौटियाल द्वारा थाली भेंट गणना स्थल से मंदिर की धनराशि और अन्य भेंट सामग्री को निजी लाभ के लिए ले जाने की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया। जांच की जिम्मेदारी प्रभारी निरीक्षक बद्रीनाथ महादेव प्रसाद उनियाल को सौंपी गई। एसआईटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वादी और अन्य संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए तथा 2 जुलाई की थाली भेंट गणना कक्ष की सीसीटीवी फुटेज का गहन परीक्षण किया। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रमोद नौटियाल कई बार गणना कक्ष से धनराशि और अन्य भेंट सामग्री को अपने मोबाइल फोन के नीचे छिपाकर तथा जेब में रखकर बाहर ले जाता दिखाई दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग समय पर 500 रुपये के नोट सोना-चांदी के सिक्कों के पैकेट शालिग्राम शिला तथा केसर का पैकेट भी गणना कक्ष से अवैध रूप से अपने कब्जे में लिया। सीसीटीवी फुटेज गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त प्रमाण मिलने के बाद पुलिस टीम ने 12 जुलाई की रात करीब 10 बजे देहरादून स्थित उसके आवास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है। यह मामला देश के प्रमुख तीर्थस्थल श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर की वित्तीय पारदर्शिता से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक महादेव उनियाल उपनिरीक्षक प्रकाश बिष्ट उपनिरीक्षक दिनेश पंवार अपर उपनिरीक्षक भूपेन्द्र प्रसाद हेड कांस्टेबल चन्दन नगरकोटी अरुण गैरोला सुशील कुमार कांस्टेबल आशुतोष तिवारी राजेन्द्र रावत गौरव रावत जसपाल सिंह महिला कांस्टेबल सपना हेड कांस्टेबल दूरसंचार दीपक प्रजापति तथा कांस्टेबल रजत शर्मा शामिल रहे।
Spread the love