Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में टिहरी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अभियान के दौरान कोतवाली नरेंद्रनगर एवं कोतवाली घनसाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस ने वर्ष 2020 के सड़क दुर्घटना से जुड़े मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर फरार चल रहे जगवीर सिंह पुत्र नरछु निवासी ग्राम पाटूड़ी जनपद टिहरी गढ़वाल को मुखबिर की सूचना एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर पीपलडाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। वहीं कोतवाली घनसाली पुलिस ने न्यायालय द्वारा चेक बाउंस से संबंधित मामले में जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में मोहित कश्यप उर्फ सोनू पुत्र स्वर्गीय सतीश कश्यप निवासी सिटी मेडिकल सिटी अस्पताल के नीचे रानीपुर मोड़ थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार तथा मूल निवासी लेबर कॉलोनी सेक्टर-2 बीएचईएल गोल गुरुद्वारा के पास हरिद्वार उम्र 40 वर्ष को जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों एवं न्यायालय से फरार वारंटियों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी अभियुक्त को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp