प्रदीप कुमार
देवप्रयाग-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। थाना देवप्रयाग क्षेत्र में मंगलवार को पायल गांव डंपिंग जोन के निकट रोडवेज बस और कार की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार रोडवेज बस संख्या UK07/PA/6756 पौड़ी से देहरादून जा रही थी जिसमें 37 यात्री सवार थे। पायल गांव डंपिंग जोन के निकट बस की कार संख्या UK08/BG/1655 से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार सवार इला (26 वर्ष) निवासी हरिद्वार घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें तत्काल निजी वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी (देवप्रयाग) भेजकर उपचार उपलब्ध कराया। दुर्घटना में रोडवेज बस में सवार तीन यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। घायलों में आरती निवासी असगढ़ पट्टी मनियर्स्यूं जनपद पौड़ी गढ़वाल घनानंद पंत निवासी ग्राम मैली पट्टी चक्की जनपद पौड़ी गढ़वाल तथा बुद्धि देवी निवासी ग्राम उजियारी पट्टी गंगवारस्यूं जनपद पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं। देवप्रयाग पुलिस ने दुर्घटना के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य संभालते हुए यातायात व्यवस्था भी सुचारु कराई। सभी घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Spread the love