प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग में जिला सूचना अधिकारी के पद पर कृपाल लाल टम्टा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वहीं पूर्व जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर का स्थानांतरण सूचना निदेशालय देहरादून होने पर जिला सूचना कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वीरेश्वर तोमर को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सूचना विभाग ने जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं सरकारी कार्यक्रमों तथा श्री केदारनाथ यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि तोमर का सरल सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यवहार सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। विदाई समारोह में वीरेश्वर तोमर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रुद्रप्रयाग में कार्य करने का अनुभव उनके लिए अत्यंत स्मरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद प्रशासन विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों तथा मीडिया का उन्हें हर समय सहयोग मिला जिसके कारण वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त जिला सूचना अधिकारी कृपाल लाल टम्टा ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं विकास कार्यों एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जनपद प्रशासन मीडिया एवं विभागीय कार्मिकों के सहयोग से सूचना विभाग की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी पारदर्शी तथा जनोन्मुखी बनाया जाएगा। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों ने कृपाल लाल टम्टा का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा वीरेश्वर तोमर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जिला सूचना कार्यालय के सहायक लेखाकार नितीश फरासी कनिष्ठ सहायक अरुण भरतरी डाटा एंट्री ऑपरेटर राकेश नौटियाल सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव विनय भट्ट नरेंद्र पंवार दीपक गौस्वामी भुवनेश नेगी आनंद सिंह बिष्ट संजय सिंह सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love