Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपदभर में संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के निर्माण परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना मुनिकीरेती एवं कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 68 टेट्रा पाउच माल्टा अवैध देशी शराब तथा पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने 13 जुलाई 2026 को ढालवाला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान अनिल पुत्र लाखी सिंह निवासी ग्राम पंडर लम्बगांव जनपद टिहरी गढ़वाल हाल निवासी राजीव ग्राम ढालवाला मुनिकीरेती उम्र 35 वर्ष को 68 टेट्रा पाउच माल्टा अवैध देशी शराब का अवैध परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना मुनिकीरेती में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने 13 जुलाई 2026 को चौकी नैनबाग बैरियर पर चेकिंग के दौरान राजीव पुत्र भौरा निवासी ग्राम गढ़ी शखावतपुर माजरा जौला थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) उम्र 46 वर्ष को एक जरीकेन में पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध भी उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई। टिहरी पुलिस ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण बिक्री अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *