Spread the love

प्रदीप कुमार
मुनिकीरेती-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपदभर में संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुनिकीरेती पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को हरिद्वार जनपद से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में 13 जुलाई 2026 को प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना एवं प्रभावी सुरागरसी-पतारसी के आधार पर वर्ष 2022 से फरार चल रहे वारंटी भूरा पुत्र लियाकत निवासी किशनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमे में न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भूरा पुत्र लियाकत निवासी किशनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र पाल तथा हेड कांस्टेबल सुनील सैनी की पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टिहरी पुलिस ने कहा कि फरार अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध जनपद पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी अभियुक्त को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित कोई भी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *