Spread the love

प्रदीप कुमार
गोपेश्वर/चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित “सेवा सुशासन एवं समर्पण : जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनपदवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया तथा आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर गोपेश्वर हेलीपैड पर जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता एवं ‘हरित उत्तराखण्ड’ अभियान के अंतर्गत एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं चमोली पुलिस के जवानों ने सेरेमोनियल वर्दी में मुख्यमंत्री को शानदार सलामी देकर अनुशासन और सम्मान के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए बहुउद्देशीय सेवा शिविरों का निरीक्षण किया तथा वहां संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी लेते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचे। शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं जिससे आमजन को सरल सुगम एवं पारदर्शी तरीके से सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों एवं जनसमस्याओं का त्वरित गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से शासन और प्रशासन को सीधे जनता के बीच पहुंचाकर पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील व्यवस्था स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम में चमोली के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी थराली विधायक भूपाल राम टम्टा कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट नगर पालिका परिषद चमोली-गोपेश्वर अध्यक्ष संदीप रावत नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग अध्यक्ष गणेश शाह महिला आयोग उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी राज्य मंत्री हरक सिंह रामचंद्र गौड़ बलवीर घुनियाल बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल महामंत्री अरुण मैठाणी विनोद कनवासी मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी तपेश कुमार पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग वेद प्रकाश भट्ट सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp