Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर/हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2026 को कोतवाली लक्सर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कालू पुत्र पालू निवासी दाबकी माहेश्वरी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उससे अवैध शराब के स्रोत एवं इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान हेड कांस्टेबल अरविन्द चन्देल तथा होमगार्ड अनिल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp