प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित 'सेवा सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार' अभियान के अंतर्गत बुधवार को विकासखंड रिखणीखाल सभागार में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही परिसर में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। शिविर में कुल 467 लोगों ने प्रतिभाग किया जबकि 315 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया। राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं लेफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिंह भण्डारी (सेवानिवृत्त) ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। रघुवीर सिंह भण्डारी ने कहा कि जनसेवा शिविर शासन और आमजन के बीच प्रभावी सेतु का कार्य कर रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्रमाणपत्र पंजीकरण विभागीय सेवाएं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर सरल सुगम और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसेवा शिविरों का लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के पात्र लोगों को भी इन शिविरों से जुड़ने के लिए प्रेरित करें ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई। कई विभागों द्वारा प्रमाणपत्र पंजीकरण सामाजिक सुरक्षा योजनाओं स्वास्थ्य कृषि राजस्व तथा अन्य जनहित सेवाओं से संबंधित कार्य भी शिविर में ही संपादित किए गए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रेनू रावत ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप नेगी विधायक प्रतिनिधि शालिनी बलोदी दिनेश ध्यानी गोवर्धन प्रसाद टम्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित ‘सेवा सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को विकासखंड रिखणीखाल सभागार में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही परिसर में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। शिविर में कुल 467 लोगों ने प्रतिभाग किया जबकि 315 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया। राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं लेफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिंह भण्डारी (सेवानिवृत्त) ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। रघुवीर सिंह भण्डारी ने कहा कि जनसेवा शिविर शासन और आमजन के बीच प्रभावी सेतु का कार्य कर रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्रमाणपत्र पंजीकरण विभागीय सेवाएं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर सरल सुगम और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसेवा शिविरों का लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के पात्र लोगों को भी इन शिविरों से जुड़ने के लिए प्रेरित करें ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई। कई विभागों द्वारा प्रमाणपत्र पंजीकरण सामाजिक सुरक्षा योजनाओं स्वास्थ्य कृषि राजस्व तथा अन्य जनहित सेवाओं से संबंधित कार्य भी शिविर में ही संपादित किए गए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रेनू रावत ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप नेगी विधायक प्रतिनिधि शालिनी बलोदी दिनेश ध्यानी गोवर्धन प्रसाद टम्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।