प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर गढ़वाल व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट कर व्यापार सभा भवन के नवीनीकरण एवं विकास कार्यों के लिए ₹40 लाख की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इस संबंध में व्यापार सभा की ओर से मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया। व्यापार सभा के प्रतिनिधियों ने मंत्री को बताया कि व्यापार सभा भवन लंबे समय से शहर के व्यापारियों की बैठकों सामाजिक गतिविधियों जनहित कार्यक्रमों तथा विभिन्न संगठनों के आयोजनों का प्रमुख केंद्र रहा है। समय के साथ भवन में आवश्यक मरम्मत आधुनिक सुविधाओं के विस्तार तथा विकास कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की ओर से वित्तीय सहायता उपलब्ध होती है तो भवन को अधिक सुविधायुक्त एवं व्यवस्थित बनाया जा सकेगा जिसका लाभ पूरे व्यापारिक समुदाय को मिलेगा। इस अवसर पर अदिति आशीर्वाद वेडिंग पॉइंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यापार सभा की ओर से कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया। व्यापारियों ने क्षेत्र के विकास और व्यापारिक हितों के प्रति मंत्री की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उनसे व्यापार सभा भवन के विकास के लिए सहयोग का अनुरोध किया। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने व्यापार सभा की मांग पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापार सभा भवन के विकास से जुड़े प्रस्ताव का परीक्षण कर आवश्यक सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा ताकि व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। ज्ञापन सौंपने वालों में महासचिव छवि अग्रवाल शंकर मणि मिश्रा ओम प्रकाश गोदियाल आशीष रावत आशीष पंवार अजय काला सौरभ रस्तोगी सोमेश अग्रवाल तथा व्यापार सभा के महासचिव छवि अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के सहयोग से व्यापार सभा भवन के विकास के लिए शीघ्र वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होगी जिससे श्रीनगर गढ़वाल के समस्त व्यापारियों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाओं से युक्त भवन उपलब्ध हो सकेगा।
Spread the love