Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई प्रभावी बनाने तथा न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत जनपदभर में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना थलीसैंण पुलिस ने परिवार न्यायालय रामनगर नैनीताल से जारी गैर-जमानती वारंट में लंबे समय से फरार चल रहे सूरज सिंह निवासी थलीसैंण को गिरफ्तार किया। वहीं कोटद्वार पुलिस ने न्यायालय में विचाराधीन एक अन्य मामले में जारी गैर-जमानती वारंट की तामील करते हुए हेमराज निवासी बिहारीपुर शेरकोट जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी कोटद्वार को गाड़ीघाट कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों वारंटियों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी सूरज सिंह निवासी थलीसैंण जनपद पौड़ी। हेमराज (42 वर्ष) निवासी बिहारीपुर शेरकोट जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी कोटद्वार। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक जयपाल सिंह और हेड कांस्टेबल कारण यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp