Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में हरेला पर्व उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। हरेला त्यौहार मनाओ धरती मां का ऋण चुकाओ एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत मेडिकल कॉलेज परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना के नेतृत्व में संकाय सदस्यों चिकित्सकों कर्मचारियों एवं अन्य कार्मिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक परंपरा नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान परिसर को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने का संदेश भी दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp