प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर टिहरी पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुगम यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना मुनि की रेती में क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर सुरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में टेंपो यूनियन विक्रम यूनियन टैक्सी यूनियन सहित विभिन्न परिवहन यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती प्रदीप चौहान तथा यातायात निरीक्षक प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी परिवहन यूनियनों को कांवड़ मेले के लिए तैयार की गई यातायात योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि कांवड़ मेले के दौरान टेंपो विक्रम और टैक्सी का संचालन केवल निर्धारित रूट एवं स्वीकृत यातायात योजना के अनुसार ही किया जाएगा। किसी भी प्रकार का मनमाना वाहन संचालन या यातायात नियमों का उल्लंघन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी टेंपो विक्रम और टैक्सी संचालकों को अपने वाहनों में निर्धारित किराया सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए ताकि श्रद्धालुओं और यात्रियों को किराए की स्पष्ट जानकारी मिल सके तथा अधिक किराया वसूली या अन्य विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। वाहन चालकों से कहा गया कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें ओवरलोडिंग से बचें यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करें। बैठक में श्रद्धालुओं के साथ शालीन विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील भी की गई। बैठक के अंत में सभी परिवहन यूनियनों के पदाधिकारियों ने कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया। टिहरी गढ़वाल पुलिस ने कहा कि कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुगम यातायात व्यवस्था और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Spread the love