प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में मेरा युवा भारत (माई भारत) की वार्षिक कार्ययोजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा युवाओं की अधिकतम भागीदारी और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला युवा अधिकारी आशीष पंत ने माई भारत की वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि अब तक देशभर में 2.2 करोड़ से अधिक युवा माई भारत प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत हो चुके हैं जबकि 3.5 लाख से अधिक यूथ क्लब गठित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल से अब तक 19,191 युवाओं का माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण किया जा चुका है। उन्होंने माई भारत के तीन प्रमुख स्तंभों रचनात्मक सहभागिता युवा नेतृत्व आधारित जनजागरूकता एवं प्रसार तथा निर्णय निर्माण की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता मार्गदर्शन (मेंटरशिप) और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। बैठक में माई भारत पोर्टल एवं ऐप के विभिन्न फीचर्स के साथ-साथ विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम बजट क्वेस्ट माई भारत इंटर्नशिप प्रोग्राम तथा यंग लीडर्स डायलॉग सहित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि माई भारत प्लेटफॉर्म पर 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां पंजीकरण करा सकते हैं तथा आगामी मेगा आयोजनों में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि 23 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक नशा मुक्त अभियान संचालित किया जाएगा। इसके अलावा 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक माई भारत पंजीकरण अभियान पहले से संचालित है जिसके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने निर्देश दिए कि माई भारत की वार्षिक कार्ययोजना का विस्तृत कैलेंडर तैयार कर सभी शिक्षण संस्थानों एवं संबंधित विभागों को उपलब्ध कराया जाए ताकि कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सके। उन्होंने माई भारत के प्रचार-प्रसार के लिए एक संक्षिप्त वीडियो तैयार कर प्रतिभागियों तक साझा करने तथा उसमें संपर्क विवरण भी शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने विभागों से संबंधित गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा विभागीय गतिविधियों को नियमित रूप से माई भारत ऐप पर अपलोड करें। बैठक में शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा लीड बैंक मैनेजर मनीष मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love