प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 से जुड़े आर्बिटेशन और बोटल नेक प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर आर्बिटेशन और बोटल नेक से जुड़े प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी लंबित मामलों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन विहीन अथवा विवाद रहित स्थानों पर हाईवे चौड़ीकरण का कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने तथा टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षाकाल समाप्त होने के बाद जिन स्थानों पर हाईवे के चौड़ीकरण की आवश्यकता है वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मामलों में भूमि अधिग्रहण के लिए पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता है उनका संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने चौड़ीकरण कार्य की भौतिक प्रगति में भी तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जनपद में बदरीनाथ हाईवे पर 31 स्थानों पर चौड़ीकरण प्रस्तावित है। सभी स्थानों पर भूमि एवं भवन स्वामियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर हाईवे चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय एनएचआईडीसीएल के कार्यकारी निदेशक जगदीप तुंग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love