प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घनसाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में जनपदभर में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 जुलाई को थाना घनसाली पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान भरत सिंह निवासी ग्राम तूंगाणा पट्टी आरगढ़ तहसील बालगंगा थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (सोलमेट ब्लू व्हिस्की) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मनोज शाह और कांस्टेबल सचिन शामिल रहे।
Spread the love