प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 19 दिसंबर 2024 को ज्वालापुर के सराय निवासी संजीव कुमार ने कोतवाली रुड़की में रणबीर पुत्र कुंवर पाल तथा इस्लाम पुत्र हनीफ सहित अन्य लोगों के खिलाफ जमीन से संबंधित धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान नामजद आरोपी रणबीर तथा विवेचना में प्रकाश में आए पिंकू उर्फ अजय और इस्लाम पुत्र अख्तर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज चुकी है। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश भी लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी सुशील पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम रानी माजरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार को घीसूपुरा तिराहा फेरूपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी हेड कांस्टेबल नूर हसन तथा कांस्टेबल अनिल चौहान की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
Spread the love