Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने आपस में झगड़ा कर माहौल खराब कर रहे सात लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हाकम सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि ओशो होटल और जोधपुर भोजनालय के बाहर कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां दो पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया लेकिन समझाने के बावजूद दोनों पक्ष दोबारा झगड़ा करने और एक-दूसरे पर हमला करने पर आमादा हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सात लोगों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में मनवीर सिंह पुत्र नवाब सिंह मोहित सिंह पुत्र चरण सिंह विकास पुत्र जोध सिंह कपिल कुमार पुत्र बालेश्वर सिंह नकुल पंवार पुत्र सतेंद्र सिंह (सभी निवासी ग्राम जटौल थाना देवबंद जिला सहारनपुर) जयवीर सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी ग्राम कुंड बगड़ा थाना नंदानगर घाट जिला चमोली (हाल निवासी ओशो होटल हरकी पैड़ी हरिद्वार) तथा जोगिंद्र पुत्र सलेखचंद निवासी ग्राम शेखपुरी थाना जानी जिला मेरठ (हाल निवासी होटल जोधपुर हरकी पैड़ी हरिद्वार) शामिल हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हाकम सिंह कांस्टेबल विनोद कांस्टेबल राकेश नेगी कांस्टेबल अरुण नेगी कांस्टेबल (नापु) परविंद सिंह तथा कांस्टेबल (नापु) वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp