प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे "ऑपरेशन कालनेमि" के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए धार्मिक आस्था तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में थाना श्यामपुर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ठगी गई 4.60 लाख रुपये की राशि में से 4.55 लाख रुपये नकद घटना में प्रयुक्त लग्जरी वाहन आईफोन तथा तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल की गई सामग्री भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 16 जुलाई की रात डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि चंडी माता मंदिर के पास स्थित मन्नत ढाबे के निकट एक एंडेवर कार में सवार महिला और दो पुरुष एक व्यक्ति से 4.60 लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही थाना श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर सभी चेक पोस्टों को अलर्ट कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित विनोद कुमार निवासी सोनीपत (हरियाणा) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी "AGHORA" नाम से यूट्यूब चैनल संचालित करते थे। इस चैनल के माध्यम से तंत्र-मंत्र पूजा-पाठ और कथित चमत्कारों से जुड़े वीडियो प्रसारित कर लोगों का विश्वास जीतते थे। वीडियो से प्रभावित होकर विभिन्न राज्यों के लोग अपनी पारिवारिक समस्याओं भूत-प्रेत ऊपरी बाधा और अन्य अंधविश्वास से जुड़ी परेशानियों के समाधान के लिए इनसे संपर्क करते थे। इसी तरह हरियाणा निवासी पीड़ित भी इनके झांसे में आ गया। आरोपियों ने उसे चंडी देवी मंदिर के पास विशेष पूजा कराने का झांसा देकर 4.60 लाख रुपये का खर्च बताया। योजना के तहत पीड़ित को लाल धागे से बंधा मिट्टी का मटका देकर मंत्र जाप करने के लिए कहा गया और नकदी से भरा बैग अपनी कार में रखवा लिया। इसके बाद पूजा की सामग्री लाने का बहाना बनाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर तेजी से कार्रवाई की। बॉर्डर चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग के दौरान माइनिंग चेक पोस्ट चिड़ियापुर के पास से दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 55 हजार रुपये नकद एक आईफोन 17 प्रो मैक्स घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की एंडेवर कार तथा तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल किया गया मिट्टी का मटका और अन्य सामग्री बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतकर उन्हें अंधविश्वास और भय का शिकार बनाते थे तथा पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों रुपये और आभूषण ठग लेते थे। पुलिस को अन्य राज्यों में भी इसी तरह की वारदातों में इनके शामिल होने की जानकारी मिली है जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मलकीत उर्फ राकेश शर्मा उर्फ मोहित निवासी मूल रूप से बिजनौर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी देहरादून मोन्टी जोशी निवासी देहरादून तथा एक महिला मूल निवासी थैलीसैंण (पौड़ी गढ़वाल) हाल निवासी देहरादून शामिल हैं। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि तंत्र-मंत्र भूत-प्रेत ऊपरी बाधा या चमत्कार के नाम पर धन की मांग करने वाले तथाकथित तांत्रिकों बाबाओं अथवा सोशल मीडिया चैनलों के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की धोखाधड़ी का प्रयास करता है तो तत्काल डायल-112 या निकटतम पुलिस थाने को सूचना दें। इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल अपर उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़ कांस्टेबल ओमवीर सिंह राहुल देव मनमोहन सैनी चालक कांस्टेबल मोहन सिंह रावत होमगार्ड नितिन चौहान तथा महिला पीआरडी राजकुमारी शामिल रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए धार्मिक आस्था तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में थाना श्यामपुर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ठगी गई 4.60 लाख रुपये की राशि में से 4.55 लाख रुपये नकद घटना में प्रयुक्त लग्जरी वाहन आईफोन तथा तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल की गई सामग्री भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 16 जुलाई की रात डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि चंडी माता मंदिर के पास स्थित मन्नत ढाबे के निकट एक एंडेवर कार में सवार महिला और दो पुरुष एक व्यक्ति से 4.60 लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही थाना श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर सभी चेक पोस्टों को अलर्ट कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित विनोद कुमार निवासी सोनीपत (हरियाणा) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी “AGHORA” नाम से यूट्यूब चैनल संचालित करते थे। इस चैनल के माध्यम से तंत्र-मंत्र पूजा-पाठ और कथित चमत्कारों से जुड़े वीडियो प्रसारित कर लोगों का विश्वास जीतते थे। वीडियो से प्रभावित होकर विभिन्न राज्यों के लोग अपनी पारिवारिक समस्याओं भूत-प्रेत ऊपरी बाधा और अन्य अंधविश्वास से जुड़ी परेशानियों के समाधान के लिए इनसे संपर्क करते थे। इसी तरह हरियाणा निवासी पीड़ित भी इनके झांसे में आ गया। आरोपियों ने उसे चंडी देवी मंदिर के पास विशेष पूजा कराने का झांसा देकर 4.60 लाख रुपये का खर्च बताया। योजना के तहत पीड़ित को लाल धागे से बंधा मिट्टी का मटका देकर मंत्र जाप करने के लिए कहा गया और नकदी से भरा बैग अपनी कार में रखवा लिया। इसके बाद पूजा की सामग्री लाने का बहाना बनाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर तेजी से कार्रवाई की। बॉर्डर चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग के दौरान माइनिंग चेक पोस्ट चिड़ियापुर के पास से दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 55 हजार रुपये नकद एक आईफोन 17 प्रो मैक्स घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की एंडेवर कार तथा तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल किया गया मिट्टी का मटका और अन्य सामग्री बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतकर उन्हें अंधविश्वास और भय का शिकार बनाते थे तथा पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों रुपये और आभूषण ठग लेते थे। पुलिस को अन्य राज्यों में भी इसी तरह की वारदातों में इनके शामिल होने की जानकारी मिली है जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मलकीत उर्फ राकेश शर्मा उर्फ मोहित निवासी मूल रूप से बिजनौर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी देहरादून मोन्टी जोशी निवासी देहरादून तथा एक महिला मूल निवासी थैलीसैंण (पौड़ी गढ़वाल) हाल निवासी देहरादून शामिल हैं। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि तंत्र-मंत्र भूत-प्रेत ऊपरी बाधा या चमत्कार के नाम पर धन की मांग करने वाले तथाकथित तांत्रिकों बाबाओं अथवा सोशल मीडिया चैनलों के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की धोखाधड़ी का प्रयास करता है तो तत्काल डायल-112 या निकटतम पुलिस थाने को सूचना दें। इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल अपर उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़ कांस्टेबल ओमवीर सिंह राहुल देव मनमोहन सैनी चालक कांस्टेबल मोहन सिंह रावत होमगार्ड नितिन चौहान तथा महिला पीआरडी राजकुमारी शामिल रहे।