प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल 'जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार' अभियान के अंतर्गत शनिवार को कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के देवपुरी गांव में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया। शिविर में 20 से अधिक विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान 290 से अधिक ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में प्राप्त 42 जनशिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। शिविर के माध्यम से कुल 132 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कृषि विभाग ने पांच किसानों को स्प्रेयर सहित अन्य कृषि उपकरण वितरित किए तथा ई-केवाईसी किसान कार्ड और कृषि संबंधी अन्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। उद्यान विभाग ने पांच लाभार्थियों को सब्जी बीज वितरित किए जबकि समाज कल्याण विभाग ने पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े सात मामलों का निस्तारण किया। पशुपालन विभाग ने 10 पशुपालकों को पशु चिकित्सा संबंधी औषधियां एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। आयुष विभाग तथा होम्योपैथिक विभाग ने भी लोगों को उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान कर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनसेवा शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर जड़ी-बूटी बोर्ड के उपाध्यक्ष बलवीर घुनियाल ब्लॉक प्रमुख गैरसैंण जिला पंचायत सदस्य अनिता रावत ग्राम प्रधान देवपुरी किरण देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत शनिवार को कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के देवपुरी गांव में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया। शिविर में 20 से अधिक विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान 290 से अधिक ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में प्राप्त 42 जनशिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। शिविर के माध्यम से कुल 132 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कृषि विभाग ने पांच किसानों को स्प्रेयर सहित अन्य कृषि उपकरण वितरित किए तथा ई-केवाईसी किसान कार्ड और कृषि संबंधी अन्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। उद्यान विभाग ने पांच लाभार्थियों को सब्जी बीज वितरित किए जबकि समाज कल्याण विभाग ने पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े सात मामलों का निस्तारण किया। पशुपालन विभाग ने 10 पशुपालकों को पशु चिकित्सा संबंधी औषधियां एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। आयुष विभाग तथा होम्योपैथिक विभाग ने भी लोगों को उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान कर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनसेवा शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर जड़ी-बूटी बोर्ड के उपाध्यक्ष बलवीर घुनियाल ब्लॉक प्रमुख गैरसैंण जिला पंचायत सदस्य अनिता रावत ग्राम प्रधान देवपुरी किरण देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।