Spread the love

प्रदीप कुमार
धुमाकोट-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। धुमाकोट थाना क्षेत्र से सात दिन से लापता महिला को पुलिस ने अथक प्रयासों और तकनीकी संसाधनों की मदद से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला के सकुशल मिलने से परिवार में खुशी लौट आई। पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को धुमाकोट निवासी एस.एस. बिष्ट ने थाना धुमाकोट में सूचना दी कि उनकी माता 10 जुलाई को दवाई लेने के लिए रामनगर गई थीं लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। सूचना मिलते ही धुमाकोट पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की तथा सुरागरसी स्थानीय लोगों से पूछताछ तकनीकी संसाधनों और सर्विलांस की मदद से महिला की तलाश में अभियान चलाया। लगातार की गई मेहनत और प्रभावी पुलिस कार्रवाई के परिणामस्वरूप गुमशुदा महिला को जनपद ऊधमसिंहनगर के कुंडा बस स्टॉप से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला की सकुशल बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक विजय नौटियाल कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार राठी महिला कांस्टेबल निशा चौहान तथा सीआईयू कोटद्वार के कांस्टेबल सितान्शु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp