प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के दौरान यातायात व्यवस्था को सुरक्षित सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव की अध्यक्षता में सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए यातायात संचालन औद्योगिक क्षेत्र में मालवाहक वाहनों की आवाजाही कर्मचारियों के आवागमन आवश्यक सामग्री की आपूर्ति तथा औद्योगिक गतिविधियों के संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही मेले के दौरान यातायात व्यवस्था और औद्योगिक गतिविधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान सभी संबंधित विभागों और औद्योगिक इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय से ही यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कंपनियों के प्रतिनिधियों से यातायात योजना का पूरी तरह पालन करने तथा किसी भी संभावित समस्या की स्थिति में तत्काल समन्वय स्थापित कर समाधान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में कांवड़ मेले के दौरान यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा किसी भी संभावित समस्या के त्वरित समाधान के लिए सभी पक्षों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई। इस दौरान सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने यातायात योजना का पूर्ण पालन करने और पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में क्षेत्राधिकारी यातायात बिपेन्द्र सिंह यातायात निरीक्षक संदीप नेगी सीपीयू प्रभारी हितेश कुमार तथा सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Spread the love