प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 432 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार जनपद में अवैध गतिविधियों और नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 जुलाई 2026 को गंगनहर कोतवाली पुलिस मुर्गी फार्म तिराहा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से डाइसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एवं एसीटामिनोफेन युक्त 432 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुहैल पुत्र जुल्फकार निवासी तेलीवाला गंगनहर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजलवाण हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार तथा कांस्टेबल देवेश कुमार शामिल रहे।
Spread the love