प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी कांवड़ मेले को सुगम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को शहर के प्रमुख पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरागी कैंप दक्ष द्वीप और पंतद्वीप पार्किंग का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पार्किंग स्थलों पर सफाई व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था हाईमास्ट लाइट शौचालयों की उपलब्धता तथा पर्याप्त पेयजल व्यवस्था समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी मूलभूत सुविधाएं निर्धारित समय से पहले उपलब्ध करा दी जाएं। जिलाधिकारी ने नगर निगम को बैरागी कैंप के सभी सेक्टरों में पर्याप्त संख्या में शौचालय स्थापित करने तथा सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पंतद्वीप पार्किंग के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने और निर्धारित सीमा से अधिक दुकानें लगाकर अतिक्रमण किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही के लिए 50 हजार रुपये तथा आवंटित दुकानों से अधिक दुकानें लगाकर अतिक्रमण करने पर 50 हजार रुपये कुल एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग स्थल पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश भी मौके पर दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के उप राजस्व अधिकारी को सफाई व्यवस्था में लापरवाही तथा आवंटित संख्या से अधिक दुकानें लगाए जाने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांवड़ मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं 25 जुलाई तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेले का संचालन सुरक्षित व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने भी अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंतद्वीप पार्किंग में किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक यातायात और पुलिस अधीक्षक नगर को दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी यातायात बिपेंद्र सिंह उप मेला अधिकारी मंजीत सिंह सीपीयू प्रभारी हितेश कुमार ट्रैफिक प्रभारी संदीप सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता खुशवंत सिंह चौहान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश मेहरा जल निगम के राजेश गुप्ता जल संस्थान के विपिन चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love