प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर में 'मां के नाम एक पेड़' अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की राज्य मंत्री मधु भट्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और संस्थान के स्टाफ के साथ परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखरेख का भी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री मधु भट्ट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का सामूहिक और नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि 'मां के नाम एक पेड़' अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ सुरक्षित और हरित वातावरण देने का एक सशक्त संकल्प है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी आह्वान किया ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध कर सकें। कार्यक्रम में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष विनय घिड़ियाल जिला महामंत्री गणेश भट्ट मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर मंडल मीडिया प्रभारी प्रकाश सती शक्ति केंद्र संयोजक आशा उपाध्याय वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह नेगी महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता नेगी राजलक्ष्मी यशोदा देवी शांति भट्ट सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा ने संस्थान परिसर को वृक्षारोपण के लिए चुने जाने पर मुख्य अतिथि और भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई और विश्वास दिलाया कि संस्थान प्रशासन लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण सुनिश्चित करेगा ताकि आने वाले समय में ये पौधे विकसित होकर परिसर को और अधिक हराभरा एवं पर्यावरण अनुकूल बना सकें।
Spread the love
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर में ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की राज्य मंत्री मधु भट्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और संस्थान के स्टाफ के साथ परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखरेख का भी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री मधु भट्ट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का सामूहिक और नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ सुरक्षित और हरित वातावरण देने का एक सशक्त संकल्प है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी आह्वान किया ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध कर सकें। कार्यक्रम में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष विनय घिड़ियाल जिला महामंत्री गणेश भट्ट मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर मंडल मीडिया प्रभारी प्रकाश सती शक्ति केंद्र संयोजक आशा उपाध्याय वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह नेगी महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता नेगी राजलक्ष्मी यशोदा देवी शांति भट्ट सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा ने संस्थान परिसर को वृक्षारोपण के लिए चुने जाने पर मुख्य अतिथि और भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई और विश्वास दिलाया कि संस्थान प्रशासन लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण सुनिश्चित करेगा ताकि आने वाले समय में ये पौधे विकसित होकर परिसर को और अधिक हराभरा एवं पर्यावरण अनुकूल बना सकें।