प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से छात्र अधिष्ठाता कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसाईं की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया एवं उससे संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर बोर्ड के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में प्रवेश विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (यूईटी) के माध्यम से तथा स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के आधार पर किए जाएंगे। बैठक के दौरान प्रवेश समिति की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के साथ-साथ अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। परिसर में प्रतीक्षा एवं बैठक व्यवस्था पेयजल चिकित्सा सहायता स्वच्छ शौचालय मार्गदर्शन काउंटर तथा अन्य जरूरी सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। छात्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित व्यवस्थाओं को समय पर और सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए,ताकि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में प्रो.अतुल ध्यानी डॉ.नितिन सती डॉ.घनश्याम ठाकुर डॉ.कपिल पंवार डॉ.नेहा मर्तोलिया डॉ.नरिन्दर डॉ.अनुराही डॉ.ओम प्रकाश डॉ.विवेक शर्मा डॉ.गौरव भट्ट तथा डॉ.विनेश भाटिया उपस्थित रहे।
Spread the love