Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत 16 से 18 जुलाई तक आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के तहत विकासखंड कल्जीखाल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल में तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं विभिन्न जांचों और उपचार का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार और चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। इसके साथ ही एक्स-रे विभिन्न प्रकार की रक्त जांच ओरल कैंसर सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। पात्र लाभार्थियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी बनाए गए। तीन दिवसीय शिविर के दौरान कुल 668 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जनरल फिजिशियन ने 225 मरीजों ऑर्थोपेडिक सर्जन ने 170 मरीजों स्त्री रोग विशेषज्ञ ने 23 गर्भवती महिलाओं तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ ने 44 मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार और परामर्श दिया। इसके अलावा शिविर में 168 लोगों की रक्त जांच 90 लोगों के टीबी संबंधी एक्स-रे किए गए जबकि आठ पात्र व्यक्तियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ गंभीर रोगों की समय पर पहचान और उपचार के लिए जागरूक भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करना तथा आमजन को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.समीक्षा वर्मा डॉ.मोहित कुमार डॉ. दिगपाल जयंती डबराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.मीनाक्षी वर्मा ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक शरद रौतेला अंकित बागवानी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp