Spread the love

श्रीनगर के डांग में दो दिवसीय अखण्ड रामायण पारायण का समापन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।भैरव मन्दिर परिसर डांग श्रीनगर के सौजन्य से कड़क सेवादल द्वारा दो दिवसीय अखण्ड रामचरित मानस पारायण पाठ का विधिवत समापन हो गया है। कड़क सेवादल के अध्यक्ष भगवती कठैत ने जानकारी देते हुए बताया है कि डांग के भैरव मन्दिर परिसर में कड़क सेवादल द्वारा दो दिवसीय संगीतमय रामचरित मानस पारायण की अखण्ड प्रस्तुति दी गयी। उन्होंने बताया कि अखण्ड रामायण पाठ श्रवण के लिए सभी क्षेत्रवासियों का अपार सहयोग रहा है।उन्होंने कहा कि कड़क सेवादल क्षेत्र में जगह जगह अखण्ड रामायण पारायण पाठ के साथ साथ सुंदरकांड पाठ भी करता है। भगवती कठैत ने बताया है कि कड़क सेवादल क्षेत्र में अब तक 70 से भी अधिक सुंदरकांड पाठ व अखंड रामायण पारायण पाठ विभिन्न मठ मंदिरों में आयोजित कर चुका है। इस अवसर पर कड़क सेवादल के सदस्य एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp