Spread the love

जनपद रुद्रप्रयाग में “ऑपरेशन लगाम” के तहत की जा रही सघन चेकिंग

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस महानिरीक्षक,गढ़वाल परिक्षेत्र उत्तराखण्ड द्वारा सड़क पर सरेआम,नदियों के किनारे,कॉलेज/हॉस्टल के आसपास,वाहनों खुले में बैठकर शराब का सेवन कर हुड़दंग व रैश ड्राईविंग जैसी अवांछनीय गतिविधियों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से “ऑपरेशन लगाम” नामक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान को आज से प्रारम्भ किया गया है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को ऑपरेशन लगाम अभियान को प्रभावी ढंग से चलाये जाने हेतु जनपद पुलिस के स्तर से निरन्तर सघन चेकिंग की जा रही है। जनपद पुलिस के स्तर से चेकिंग के दौरान इस बात को सुनिश्चित किया जा रहा है कि वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया जा रहा या किसी भी प्रकार से रैश ड्राइविंग या अन्य ऐसे कृत्य जिनसे राह चल रहे अन्य यात्री वाहनों या स्थानीय स्तर पर आवागमन कर रहे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सम्पूर्ण जिले भर में निरन्तर चेकिंग अभियान जारी है। चेकिंग के दौरान पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने जनपद मुख्यालय व घोलतीर क्षेत्रान्तर्गत वाहनो की चेकिंग कर आवागमन कर रहे यात्रियों व वाहन चालकों से वार्ता की गयी तथा यात्रियों को बताया गया कि यदि आपके द्वारा जिस किसी वाहन में आवागमन किया जा रहा है,ऐसे में यदि वाहन में ओवरक्राउडिंग या यातायात नियमों को किसी भी प्रकार का उल्लंघन किया जा रहा हो तो वे अपने स्तर से भी सम्बन्धित वाहन चालक से आपत्ति अवश्य करें। किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए तत्काल 112 पर कॉल करें। वहीं पुलिस उपाधीक्षक,गुप्तकाशी विकास पुण्डीर ने इस प्रकार के सघन चेकिंग अभियान में पाया कि यात्रा पर आये एक व्यक्ति के बैग से चेकिंग के दौरान 6 बोतल शराब की बरामद हुई,जिसके द्वारा इसका सेवन अपने ग्रुप के साथ यात्रा के दौरान किया जाना था।इस व्यक्ति सहित इनके ग्रुप को कड़ी फटकार लगाते हुए इनकी शराब का मौके पर ही विनष्टीकरण कर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गयी। उक्त व्यक्ति द्वारा इस प्रकार के कृत्य के लिए माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp