प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रेनबो पब्लिक स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के लिए मोबाइल फोन की लत एवं उसके दुष्प्रभाव विषय पर एक इंटरैक्टिव ऑनलाइन जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का संचालन प्रख्यात मनोवैज्ञानिक एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ.गरिमा सिंह ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था। डॉ.गरिमा सिंह मनोविज्ञान में पीएच.डी.हैं तथा शिक्षण परामर्श एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह रेनबो पब्लिक स्कूल में कार्यरत हैं और विद्यालय के रेनबो गाइडेंस एवं काउंसलिंग सेल का सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं। छात्र परामर्श किशोर मानसिक स्वास्थ्य व्यवहार प्रबंधन तनाव नियंत्रण एवं भावनात्मक विकास के क्षेत्र में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। ऑनलाइन सत्र के दौरान डॉ.गरिमा सिंह ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले शारीरिक मानसिक और शैक्षणिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक मोबाइल फोन का उपयोग करने से एकाग्रता पढ़ाई नींद मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्क्रीन टाइम सीमित रखने डिजिटल अनुशासन अपनाने तथा पढ़ाई खेलकूद और परिवार के साथ संतुलित समय बिताने की आदत विकसित करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने स्वस्थ दिनचर्या अपनाने और तकनीक का जिम्मेदारी एवं आवश्यकता के अनुसार उपयोग करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मोबाइल फोन के जिम्मेदार एवं संतुलित उपयोग से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। डॉ.गरिमा सिंह ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें व्यवहारिक एवं उपयोगी सुझाव दिए। विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।
Spread the love