प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने विभिन्न विभागों से संबंधित एक दर्जन से अधिक जनशिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पर जोर देते हुए अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान कराया जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ई-ऑफिस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के समाधान में लापरवाही या देरी करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को समय पर राहत मिलनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बीरोंखाल के सिंदुड़ी बड़ी की ग्राम प्रधान सविता देवी ने भूमि रजिस्ट्री के लिए बीरोंखाल में विशेष शिविर आयोजित करने की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को तिथि निर्धारित कर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। महिला मंगल दल के लिए टीन शेड निर्माण सहित अन्य मांगों के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैंगवाड़ी निवासी मनमोहन सिंह ने वर्ष 2025 में गदेरे के बहाव से बगीचे की पुश्ता सब्जियों और फलदार पेड़ों को हुए नुकसान की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी को उसी दिन राजस्व उपनिरीक्षक से मौके का निरीक्षण कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं पौड़ी के वार्ड संख्या-01 निवासी विनोद कुमार जोशी द्वारा पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर ईटीसी गदेरे के पानी से सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) अधिकारियों को तत्काल स्थल निरीक्षण कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता मिलन कार्यक्रम के अलावा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जनदर्शन पत्राचार एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों और फरियादों पर भी जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशों के क्रम में संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक समाधान कराया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज पयाल ने नीलकंठ श्रावण मेला-2026 के दौरान सिद्धपीठ माता पार्वती मंदिर झिलमिल गुफा गणेश गुफा तथा संपर्क मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी यमकेश्वर एवं उरेडा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नीलकंठ पैदल यात्रा मार्ग पर कुल 40 सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जिससे कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही संभव हो सके। इसी प्रकार जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम खड़ेत मल्ला निवासी शांति देवी ने पेयजल कनेक्शन बाधित होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जल संस्थान ने तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराया जिसमें पाइपलाइन चोक होने की पुष्टि हुई। विभाग ने मरम्मत कार्य कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जिससे शिकायत का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हुआ। वहीं ग्राम केवर्स के ग्रामीणों ने हर घर नल-हर घर जल योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जल संस्थान ने तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई शुरू की और गांव के सभी परिवारों में संतोषजनक रूप से पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी डीएफओ सिविल सोयम पवन नेगी अपर जिलाधिकारी एफ.आर.चौहान संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.शिवमोहन शुक्ला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.विशाल शर्मा परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्र क्षेत्राधिकारी तपेश कुमार चंद अधिशासी अभियंता विद्युत अभिनव रावत पीएमजीएसवाई के परशुराम चमोली जिला शिक्षाधिकारी (प्राथमिक) अंशुल बिष्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती जिला पर्यटन विकास अधिकारी कमल किशोर जोशी जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया जिला खनन अधिकारी अनिल मुयाल जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन सिंह भंडारी परियोजना अधिकारी उरेडा सहायक अभियंता लोनिवि अंकिता सक्सेना अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय कुमार एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल ईडीएम सचिन भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love