प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपदभर में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना छाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 19 जुलाई 2026 को थाना छाम पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान घियाकोटी तिराहा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र दरामी लाल निवासी ग्राम कांसी पट्टी बिष्ट थाना धरासू जनपद उत्तरकाशी उम्र 48 वर्ष को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना छाम में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। बरामदगी 20 लीटर अवैध कच्ची शराब पुलिस टीम उपनिरीक्षक शिवशंकर उनियाल कांस्टेबल अमरेश कांस्टेबल अनूप भट्ट
Spread the love