प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल। थाना पथरी क्षेत्र के फूलगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के चर्चित मामले में हरिद्वार पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए युवती को बहला-फुसलाकर जंगल तक ले जाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो किशोर भी शामिल हैं जिन्हें नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई 2026 की रात फूलगढ़ स्थित जंगल के पास एक युवक के साथ मारपीट तथा एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। विवेचना के दौरान 18 जुलाई 2026 को पुलिस टीम उन तीन आरोपियों तक भी पहुंच गई जिन्होंने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर जंगल तक पहुंचाया था। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि संरक्षण में लिए गए किशोर आरोपियों में से एक पिछले लगभग एक वर्ष से नाबालिग लड़की के संपर्क में था। दोनों किशोरों को नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सभी को नियमानुसार संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तनवीर पुत्र मसकूर निवासी ग्राम सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले में शामिल दो किशोरों को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस टीम: महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन हेड कांस्टेबल नारायण राणा कांस्टेबल मुकेश चौहान कांस्टेबल दीपक चौधरी कांस्टेबल नारायण सिंह तथा कांस्टेबल राकेश नेगी।
Spread the love