प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत चमोली पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना पोखरी पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालक का चालान किया। थाना पोखरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यूके07बीबी-0825 नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। जांच में पाया गया कि वाहन चालक अंशुल रावत निवासी गुगली थाना पोखरी ने मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया हुआ था जिससे पटाखों जैसी तेज आवाज निकल रही थी। इससे ध्वनि प्रदूषण फैलने के साथ ही आम लोगों को भी असुविधा हो रही थी। इस पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। साथ ही भविष्य में मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करने की सख्त हिदायत भी दी गई। चमोली पुलिस ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन होने के साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण का भी कारण बनता है। ऑपरेशन प्रहार' के तहत ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चमोली पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना पोखरी पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालक का चालान किया। थाना पोखरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यूके07बीबी-0825 नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। जांच में पाया गया कि वाहन चालक अंशुल रावत निवासी गुगली थाना पोखरी ने मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया हुआ था जिससे पटाखों जैसी तेज आवाज निकल रही थी। इससे ध्वनि प्रदूषण फैलने के साथ ही आम लोगों को भी असुविधा हो रही थी। इस पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। साथ ही भविष्य में मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करने की सख्त हिदायत भी दी गई। चमोली पुलिस ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन होने के साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण का भी कारण बनता है। ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।