प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के प्रयासों के तहत परिवर्तन आदर्श विद्यालय परियोजना के अंतर्गत पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मुण्डाखेड़ा कलां लक्सर में रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत तीन राजकीय विद्यालयों में STEM रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 3000 छात्र-छात्राओं को शिक्षा किट वितरण अभियान का भी शुभारंभ किया गया। इस परियोजना के तहत विकासखंड लक्सर के तीन विद्यालयों में अत्याधुनिक STEM रोबोटिक्स लैब स्थापित की गई हैं जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान प्रौद्योगिकी अभियंत्रिकी एवं गणित (STEM) की व्यवहारिक शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड द्वारा हरिद्वार जनपद के 100 से अधिक विद्यालयों में किए गए कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर परियोजना के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें संतोषजनक एवं प्रेरणादायी बताया। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं को जाना तथा रिलैक्सो और ममता HIMC टीम के सहयोग से विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान एवं नवाचार आधारित मॉडल एवं परियोजनाओं का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। मिड-डे मील की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को संतुलित आहार उपलब्ध कराने के लिए भोजन में हरी सब्जियों एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को नियमित रूप से शामिल किया जाए। जिलाधिकारी ने छात्राओं के शौचालयों की स्वच्छता एवं रखरखाव की जानकारी लेते हुए नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय परिसर में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण कर स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में STEM लैब समय की आवश्यकता है। ऐसी प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच नवाचार तथा व्यावहारिक ज्ञान का विकास करती हैं। उन्होंने भविष्य में अन्य विद्यालयों में भी ऐसी प्रयोगशालाएं स्थापित किए जाने पर बल दिया। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चन्द ने कहा कि STEM लैब विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से विज्ञान प्रौद्योगिकी अभियंत्रिकी एवं गणित के मूलभूत सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने तीन विद्यालयों में STEM लैब की स्थापना के लिए रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड का आभार व्यक्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर विनोद कुमार ने बताया कि विकासखंड लक्सर के 77 विद्यालयों में कौशल उन्नयन के साथ-साथ भौतिक आधारभूत संरचना के विकास के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवाचार के रूप में स्थापित STEM रोबोटिक्स लैब विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा नवाचार की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पंचायत स्तरीय केंद्र में संचालित डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में संचालित पाठ्यक्रमों की नियमित निगरानी रखने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने पर्याप्त विद्युत व्यवस्था बनाए रखने तथा बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ.संतोष कुमार चमोला ने किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला तहसीलदार लक्सर दीवान सिंह राणा मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड के एचआर हेड नितिन शर्मा सीएसआर प्रमुख गम्भीर अग्रवाल ममता HIMC से डॉ.हिमांशु विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र ग्राम प्रधान मुण्डाखेड़ा कलां एसएमसी की अध्यक्षा रिलैक्सो एवं ममता HIMC के प्रतिनिधि शिक्षकगण जनप्रतिनिधि अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Spread the love