प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समीक्षा के लिए बुधवार को अपर आयुक्त (प्रशासन) गढ़वाल मंडल पौड़ी एवं प्रेक्षक निर्वाचक नामावली उत्तम सिंह चौहान ने जनपद रुद्रप्रयाग का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील सभागार रुद्रप्रयाग में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की तथा दावे एवं आपत्तियों के संबंध में सुझाव प्राप्त किए। बैठक में प्रेक्षक निर्वाचक नामावली उत्तम सिंह चौहान ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 14 जुलाई, 2026 को किया जा चुका है। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से छूट गया है अथवा किसी मतदाता के नाम पते आयु या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है तो निर्धारित समयावधि के भीतर दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल होना आवश्यक है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से अपील की कि निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई मतदाता सूची का अपने नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से गहन परीक्षण करें। यदि कोई नया मतदाता जोड़े जाने योग्य है या किसी प्रकार का संशोधन अपेक्षित है तो समय रहते संबंधित प्रपत्रों के माध्यम से दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा सूची को त्रुटिरहित और शुद्ध बनाने के लिए विशेष सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम पता फोटो आयु अथवा अन्य प्रविष्टियों में सुधार के लिए संबंधित मतदाता से फॉर्म-8 भरवाकर आवश्यक संशोधन सुनिश्चित किए जाएं ताकि शुद्ध एवं पारदर्शी निर्वाचक नामावली तैयार की जा सके। बैठक में मतदाता सूची में नाम छूटने के संभावित कारणों नए मतदाताओं के पंजीकरण मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के विवरण तथा दावों एवं आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रेक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस हरीश गुसाईं पार्टी प्रतिनिधि प्रियांशु रौथान नीरज सिंह उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन चंद्र जोशी तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश सिंह नेगी सीडीपीओ अगस्त्यमुनि शैली प्रजापति सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Spread the love