प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं मांगों और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पूर्व सैनिकों ने कैंटीन व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने यूनिट एसओपी के अनुरूप कैंटीन परिसर में पूर्व सैनिकों से संबंधित आवश्यक सूचनाएं सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने की मांग की। इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के लिए कैंटीन टोकन वितरण की व्यवस्था गेट के भीतर किए जाने तथा उन्हें प्राथमिकता देने का अनुरोध किया। उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए अलग रंग के टोकन जारी करने का सुझाव भी बैठक में रखा गया। पूर्व सैनिकों ने कैंटीन परिसर में पार्किंग व्यवस्था विकसित करने ग्रोसरी एवं लिकर संबंधी सुविधाओं में सुधार तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग भी की। साथ ही ईसीएचएस रुद्रप्रयाग में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन की व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। बैठक में पूर्व सैनिक संगठन की नियमित बैठकों एवं कार्यक्रमों के संचालन के लिए पृथक बैठक हॉल निर्माण की मांग भी उठाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जब तक नया बैठक हॉल तैयार नहीं हो जाता तब तक जिला पंचायत सभागार पूर्व सैनिकों की बैठकों के लिए उपलब्ध कराया जाए। बैठक के दौरान गुलाबराय मैदान स्थित शहीद स्मारक के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण का विषय भी प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या के समाधान की मांग करते हुए आशा आंगनबाड़ी ग्राम प्रहरी एवं वन प्रहरी जैसे विभिन्न पदों पर पूर्व सैनिकों को वरीयता दिए जाने का अनुरोध भी किया गया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जनपद स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान संभव है उन पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई की जाएगी जबकि शासन स्तर से जुड़े मामलों के प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उनके सम्मान सुविधा एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा। कैंटीन से संबंधित विषयों पर 8 सिख लाइट इन्फैंट्री रेजीमेंट के मेजर ओमवीर सिंह ने पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर प्रचलित नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा कैंटीन व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। बैठक में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य शीला रावत सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी ए.एस. बिष्ट प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सीमा टेकचंदानी जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद भास्कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
Spread the love