प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए टिहरी पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में मंगलवार को तपोवन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थलों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने के साथ ही ठेली फड़ एवं फेरी लगाने वाले लोगों का सत्यापन किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मुनि की रेती के नेतृत्व में थाना मुनि की रेती पुलिस और नगर पंचायत तपोवन की संयुक्त टीम ने तपोवन क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान लक्ष्मण झूला रोड लक्ष्मण झूला पार्किंग तथा बजरंग सेतु के आसपास सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले फड़ और अन्य अस्थायी कब्जों को हटाकर मार्ग को सुचारु एवं सुरक्षित बनाया गया ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अभियान के दौरान क्षेत्र में ठेली फड़ और फेरी लगाकर व्यवसाय करने वाले लोगों का सघन सत्यापन भी किया गया। बिना वैध अनुमति अथवा संदिग्ध परिस्थितियों में व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं अवैध रूप से ठेली और फड़ लगाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने व्यापारियों और फेरी संचालकों को निर्देश दिए कि वे केवल निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय संचालित करें तथा किसी भी स्थिति में सड़क फुटपाथ या सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण न करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुगम यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन सत्यापन अभियान तथा अतिक्रमण हटाने जैसी कार्रवाई लगातार जारी रखेगी। उन्होंने आमजन और व्यापारियों से पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने तथा सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
Spread the love