प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में देहरादून स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल सहित हजारों कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके हालिया राजनीतिक कदमों की आलोचना की। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के आवास का घेराव करने का प्रयास अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता समाज में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहते हुए राहुल गांधी को लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए लेकिन उनका यह आचरण पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस घटना की निंदा करता है और इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहा है। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विरोध पूरी तरह संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को विरोध दर्ज कराने का अधिकार है लेकिन वह समाज और राष्ट्रहित में होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार समाज में भ्रम की स्थिति पैदा कर युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समय-समय पर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की अनदेखी की है तथा राहुल गांधी का हालिया व्यवहार भी इन्हीं मूल्यों के विपरीत है। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है लेकिन विरोध की आड़ में अराजकता फैलाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में मुखर होकर अपनी बात रखती रहेगी। प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार दीप्ति रावत ज्योति प्रसाद गैरोला कैबिनेट मंत्री एवं विधायक खजान दास सविता कपूर सहदेव सिंह पुंडीर बृजभूषण गैरोला महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मंदौली आदित्य चौहान नलिन भट्ट नेहा जोशी विनोद उनियाल विनोद सुयाल मनवीर चौहान महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी विजेंद्र थपलियाल राजेंद्र ढिल्लों संकेत नौटियाल ओम कक्कड़ राजेश कंबोज सुनील शर्मा मोहित शर्मा जगदीश सेमवाल प्रदीप कुमार अक्षत जैन विनोद शर्मा मोतीराम संदीप बिजलवान महिपाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी पार्षद मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Spread the love