Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड मुख्यालय नारसन सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में लगभग 380 क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 40 आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 35 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री चौधरी अजित सिंह राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुशील त्यागी प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा देवी सिंह राणा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविन्द्र सिंह सहायक गन्ना समिति दिनेश कौशिक मंडल अध्यक्ष भाजपा मनोज शोभित गुप्ता राजीव राणा पवन तोमर सतेन्द्र कनिष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि अरविन्द राठी ज्येष्ठ प्रमुख सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री चौधरी अजित सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है। राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि शिविर के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जल जीवन मिशन सहित केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया तथा नए आवेदनों का पंजीकरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास” के संकल्प के साथ सरकार गरीब कल्याण और पारदर्शी सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सेवा पखवाड़ा अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पवन सिंह नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधि संबंधित विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *