Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों तीर्थस्थलों और थाना क्षेत्रों में हुड़दंग एवं अराजकता फैलाने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पौड़ी पुलिस का चेकिंग एवं सत्यापन अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपदभर में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार 23 जुलाई को श्रीनगर में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान तीन व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करते हुए पकड़ा। पुलिस ने तीनों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के तहत हिरासत में लेकर थाने लाया जहां पूछताछ एवं सत्यापन की कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद तीनों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान करन प्रजापति निवासी श्रीनगर नितिन निवासी सियोरा मंडावर जनपद बिजनौर तथा तरुण निवासी मंडावली जनपद बिजनौर के विरुद्ध पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की। पौड़ी पुलिस ने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp