प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में विद्यालय वाहनों के विरुद्ध चलाया जा रहा विशेष सघन जांच अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। अभियान का उद्देश्य विद्यालयी बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना तथा स्कूल वाहनों द्वारा मोटरयान अधिनियम एवं शासन की ओर से निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन कराना है। अभियान के दूसरे दिन परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों तथा प्रमुख मार्गों पर संचालित स्कूल बसों एवं अन्य विद्यालय वाहनों का गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र परमिट चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस अग्निशमन यंत्र प्राथमिक उपचार बॉक्स महिला परिचारिका की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का विस्तृत परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाए जाने पर कुल 45 विद्यालय वाहनों के चालान मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत किए गए। प्रमुख अनियमितताओं में फिटनेस प्रमाणपत्र का अभाव परमिट संबंधी खामियां चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस का अभाव अग्निशमन यंत्र एवं प्राथमिक उपचार बॉक्स उपलब्ध न होना तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप महिला परिचारिका की अनुपस्थिति शामिल रही। अभियान के दौरान विद्यालय प्रबंधन और वाहन चालकों को निर्देश दिए गए कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालय वाहनों का संचालन सभी वैध दस्तावेजों एवं अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों के साथ ही किया जाए। उन्हें यह भी चेतावनी दी गई कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में भविष्य में और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्यालयी बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष प्रवर्तन अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालय वाहनों के विरुद्ध बिना किसी शिथिलता के कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान में परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी परिवहन उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार सहित विभाग की प्रवर्तन टीम शामिल रही।
Spread the love