Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 90 पव्वे देशी शराब बरामद की है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 22 जुलाई को रानीपुर पुलिस टीम ने बागोवाली मैदान स्थित निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास छापेमारी कर आकाश शर्मा निवासी जगजीतपुर कनखल हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 90 टेट्रा पैक देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शिवराज शर्मा तथा कांस्टेबल मंजीत राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *