प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) के प्रकाशन के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन का प्रशिक्षण जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी नितिका खण्डेलवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना संबंधी कार्य पूरी सतर्कता पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों को सतर्कता संयम और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ न कुछ नया सीखता है और वही सीख भविष्य में उसके कार्यों के साथ-साथ समाज देश और दुनिया के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकती है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि किसी विषय में कोई शंका हो तो निःसंकोच प्रश्न पूछकर उसका समाधान अवश्य करें। उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने को कहा। उन्होंने कहा कि चार्ज अधिकारियों के कार्य और व्यवहार से पूरी टीम प्रेरणा लेती है इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रशिक्षण के प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से दूसरे चरण के प्रशिक्षण को भी गंभीरता और ध्यानपूर्वक ग्रहण करने का आह्वान किया ताकि जनगणना से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध एवं सुचारू रूप से पूरे किए जा सकें। प्रशिक्षण के तीसरे दिन तहसील गजा नरेंद्रनगर देवप्रयाग और नैनबाग तथा नगर पंचायत गजा एवं नगर पालिका परिषद देवप्रयाग के चार्ज अधिकारियों क्षेत्रीय अधिकारियों और राजस्व उपनिरीक्षकों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के संकलन की कार्यप्रणाली ग्राम एवं नगर स्तर पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं के अद्यतन अभिलेखीकरण संबंधित प्रपत्रों एवं आंकड़ों के सत्यापन तथा अन्य प्रक्रियात्मक और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना निदेशालय उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला जनगणना हस्तपुस्तिका से संबंधित कार्यों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण और त्रुटिरहित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय उत्तराखण्ड के नामित मास्टर ट्रेनर पंकज सिंह एवं नीरज कुमार जिला कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी केशव गैरोला जिला कार्यालय के कार्मिक तथा प्रशिक्षणार्थी शामिल रहे।
Spread the love