प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। कारगिल शहीद शहादत दिवस के अवसर पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम के सदस्यों ने ब्लॉक खिर्सू के धरिगांव ग्राम सभा में स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने अपने भांजे स्वर्गीय दीपक रतूड़ी की स्मृति में आम का पौधा रोपा। स्वर्गीय दीपक रतूड़ी अध्यापक होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके अल्पायु में निधन को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चले इस अभियान में संस्था के सदस्यों ने सामूहिक रूप से गांव में सफाई अभियान चलाया तथा विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सभी सदस्यों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के अदम्य साहस शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के समापन पर संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर संस्था के निर्देशक मदन गड़ोई रघुवीर सिंह रावत पदमेंद्र रावत रमेश चंद्र थपलियाल प्रमोद नौटियाल धर्मेंद्र राजेंद्र रावत हरिप्रसाद उनियाल यमुना प्रसाद काला अवधेश मणिलाल किशोरी लाल नौटियाल राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल मथुरा प्रसाद नौटियाल सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Spread the love