Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल में अस्पताल कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक उनियाल के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदान शिविर में बेस अस्पताल के डायलिसिस इंचार्ज मोहर सिंह नर्सिंग अधिकारी सुरेंद्र जोशी तथा लैब टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है जिससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने सभी लोगों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील भी की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता दीपक उनियाल ने बेस अस्पताल के गायनी विभाग में भर्ती महिलाओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा विभागाध्यक्ष डॉ.नवज्योति बोरा डॉ.नेहा और डॉ.निधि बहुगुणा की उपस्थिति में मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाना समाज के प्रति सच्ची श्रद्धा और जिम्मेदारी का परिचायक है। कार्यक्रम में अस्पताल कर्मचारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर लोकेन्द्र शर्मा विवेक त्यागी जितेन्द्र सिंह त्रिलोक रावत अमित मलवाल प्रदीप नेगी प्रदीप नौटियाल रुचि डोभाल सहित बड़ी संख्या में अस्पताल कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp